बसना : बाइक की ठोकर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

बसना : बाइक की ठोकर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा के पास एनएच 53 रोड़ पर बाइक की ठोकर से रोड़ किनारे पैदल जा रहे पति-पत्नी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम पौंसरा निवासी उत्तमसिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके पिता मनियार सिदार एवं माता सनमोती सिदार 20 जुलाई को शाम करीब 7 बजे एनएच 53 रोड़ किनारे पैदल चलते खेत से घर जा रहे थे. 

इसी दौरान दो पहिया वाहन NS Pulser CG06 GN-3776 के चालक वसीम खत्री पिता अब्दुल गफ्फार खत्री उम्र 32 वर्ष निवासी बसना ने सराईपाली की ओर से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आते हुए मनियार सिदार एवं सनमोती सिदार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम खत्री के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें