SECL खदान हादसा : तेज बहाव में बह गए थे 4 अधिकारी, 3 तैर कर ... - CG Sandesh

SECL खदान हादसा : तेज बहाव में बह गए थे 4 अधिकारी, 3 तैर कर निकले बाहर, 1 की मौत

कोरबा। कोरबा में शनिवार हुए लगातार 3 घंटे की बारिश के चलते SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया. खदान के गोदावरी ब्लाक में अचानक तेज बहाव आने से 4 अधिकारी बह गए. इनमें से 3 अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक पानी में बह गया. उसकी तलाश की जा रही थी. वहीं आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर के शव को बरामद किया. कुसमुंडा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 



जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते खदान में जलभराव की स्थिति बन गई जिसे देखने के लिए चार अधिकारी नीचे उतरे थे. लेकिन इसी दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव में 4 अधिकारी बह गए, 3 ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई और एक तेज बहाव में बह गया. पानी में बहे अधिकारी की तलाश शनिवार शाम से लगातार की जा रही थी. रविवार सुबह पानी में बहे अधिकारी का शव बरामद किया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें