20 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना - CG Sandesh

20 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण छाए बादल के साथ उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है. अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होने से दिन में भी ठंड महसूस हो रही है. शहर के बाहरी इलाके में इससे कहीं ज्यादा ठंड पड़ रही है.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जताई है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से बादल छाने की संभावना है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे 20 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में बने कम दाब के क्षेत्र से पिछले तीन दिनों से आसमान मे बादल छाए हुए हैं. इससे अच्छी धूप के लिए लोग तरस गए हैं.



अन्य सम्बंधित खबरें