बिजली गिरने से हुई मां-बेटे की दर्दनाक मौत, 3 लोग घायल - CG Sandesh

बिजली गिरने से हुई मां-बेटे की दर्दनाक मौत, 3 लोग घायल

अंबिकापुर। लंबे इंतजार के बाद बीते गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इस दौरान बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के शारदापुर में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए। बरतीकला में बिजली गिरने से 10 मवेशियों की भी मौत हो गई है। बारिश के दौरान तेज गड़गड़ाहट से लोग बहुत ज्यादा डर गए है।

 


बता दें कि, शारदापुर गांव में ग्रामीण अपने-अपने खेतों में व्यस्त थे। धान की रोपाई का काम चल रहा था। बीते गुरुवार दोपहर धनबसिया और उसका बेटा हिमाचल भी खेतों में थे। आसपास के खेतों में अन्य लोग भी काम कर रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में गड़गड़ाहट शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां-बेटे एक ही छतरी के नीचे छिप गए। आसपास और भी लोग थे। इसी बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में मां-बेटे आ गए। आसपास के लोग भी चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने धनबसिया और हिमाचल को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की हालत सामान्य है। इसी बीच जौ की फसल के खुले खेत में बिजली गिरने से 10 भेड़ों की भी मौत हो गई और इनमें कुछ बकरियां भी थीं। घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें