बसना : पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुरूगपाली में पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम दुरूगपाली निवासी अनिता नन्द ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे अजय सिंह अनिता के घर आकर बोला कि तुम लोग हमारे धान खेत का पानी क्यों निकाल रहे हो. तब अनिता बोली कि हम लोग तुम्हारे खेत का पानी नहीं निकाल रहे हैं.
इतने में अजय अश्लील गाली देते हुए आज तुझे जान से खत्म कर दुंगा कहकर हाथ-मुक्का, झापड से गाल, पीठ व सिर में मारने लगा. अनिता के पति प्रदीप कुमार नन्द एवं बेटी छुडाने आये तो उन्हे भी अश्लील गाली देते हुए हाथ, मुक्का झापड से मारपीट करने लगा.
बचाओ - बचाओ की आवाज सुनकर अनीता के ससुर मुकुन्द नन्द, डेडसास पंकजनी नन्द एवं बड़ा ससुर मित्रभानु नन्द आकर बीच बचाव किये. पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी अजय सिंह के खिलाफ बीएनएस कि धारा 115(2), 296 तथा 351(2) के तहत अपराध कायम किया है.