जिले के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण दिवस
बसना. 14 दिसम्बर को प्रतिवर्ष ब्यूरो ऑफ़ एनर्जी इफीसियेंट ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है.
इसके तहत कल जिले के विभिन्न 9 स्कूलों में ऊर्जा संरक्षण विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गया. इनमें जिला मुख्यालय महासमुंद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीयउच्चत्तर माध्यमिक शालाओं का चयन किया गया। जिसमें 11वीं कक्षा के विज्ञान एवं गणित विषय के विद्यार्थियों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण विषय पर विभिन्नगतिविधियां आयोजित की गई. इनमें जागरूकता रैली, वाल पेटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, घरों एवं स्कूलों का एनर्जी ऑडिट इत्यादि शामिल है.
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए संबंधित स्कूलों में ऊर्जा क्लब का गठन किया जाएगा. जिसमें भौतिक शास्त्र के शिक्षक ऊर्जा गुरू, विज्ञान के शिक्षक ऊर्जा संरक्षक एवं 11वींकक्षा के विज्ञान एवं गणित के विद्यार्थी सदस्य होंगे. जिले के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, डी.एम.एस,महासमुंद, आशीबाई गोलछास्कूल महासमुंद, बेमचा, बागबाहरा, कोमाखान, पिथौरा, बसना एवं शासकीय .कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिथौरा का चयन कर ऊर्जा क्लब का गठन कर लिया गया है.
इन सभी स्कूलों के ऊर्जा गुरू संरक्षक छात्र-छात्राओं एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण दिवस केअवसर पर ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली आयोजित करते हुए, दिवाल लेखन सह चित्रकला (वाल पेंटिग) कार्यक्रम काआयोजन किया गया.