कौर हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क चेकअप शिविर का आयोजन - CG Sandesh

कौर हॉस्पिटल में हुआ निःशुल्क चेकअप शिविर का आयोजन

राजिम। प्रत्येक माह की भांति भी इस माह के प्रथम दिवस पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. जिसमें गर्भवती माता की निःशुल्क चेकअप स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गुरप्रीत कौर द्वारा किया गया. साथ ही गर्भवती माताओं के सोनोग्राफी पर विशेष छूट दिया गया । व निःशुल्क सिकलसेल टेस्ट और शुगर टेस्ट गर्भवती माता का किया गया। फ्री चेकअप शिविर का आयोजन गर्भवती महिलाओं के चेकअप से हुवा व इसके पश्चात गर्भवती महिला का योग क्लास अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रणामयं योग ध्यान योग नॉर्मल डिलीवरी संबंधित योग व सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं का योग सिखाया गया.



साथ में गर्भावस्था में क्या भोजन करना चाहिए क्या नही करना चाहिए चाहिए। इस संबंध में गर्भवती माता को डॉ गुरप्रीत कौर द्वारा जानकारी दिया गया । इस फ्री चेकअप शिविर में 28 गर्भवती ने लाभ उठाया वह 8 गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी हुआ । यहाँ गर्भवती महिलाओं के निःशुल्क शिविर विगत 2 वर्षों से आयोजित किया जा रहे है कौर हॉस्पिटल में ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें