सीआरपीएफ कैंप में गोलीकांड, जवान को लगी गोली, मची अफरा तफरी.... - CG Sandesh

सीआरपीएफ कैंप में गोलीकांड, जवान को लगी गोली, मची अफरा तफरी...

धमतरी। बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप में राइफल की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। इससे जवान घायल हो गया। गोली की आवाज के बाद कैंप में अफरातफरी मच गई। साथी जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला नगरी क्षेत्र स्थित बिरनासल्ली सीआरपीएफ कैंप का है। यहां का एक जवान सोमवार को अपने रायफल की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया। गोली की चपेट में आने से वह जवान घायल हो गया।



गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उन्हें इलाज के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया हैष जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि घायल जवान के हाथ में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें