बेमौसम बारिश से परेशान हैं किसान - CG Sandesh

बेमौसम बारिश से परेशान हैं किसान

इस बेमौसम बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है. कई स्थानों में धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखे धान के भीगने की खबर है. खराब मौसम के कारण महासमुंद जिले सहित कई अन्य जिलों के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद कर दी गई है. कई किसानों के खेत में फसल खुले आसमान के नीचे रखी हुई है, जिसके भीगने की आशंका जताई जा रही है. 

कई समितियों में धान उठाव नहीं होने और परिवहन के अभाव में खुले में धान रखा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि धान में नमी आने की वजह से तौल में भी अंतर आ सकता है. वहीं, चना, अरहर और तिवरा के अलावा सब्जियों की फसल को भी इस बेमौसम बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है.


अन्य सम्बंधित खबरें