बसना : संकुल स्तरीय पालक - शिक्षक मेगा बैठक आयोजित
शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी में संकुल स्तरीय पालक - शिक्षक मेगा बैठक का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 25 शिक्षकों के साथ 105 पालकगण,12 शिक्षाविद् सदस्य उपस्थित रहे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास, प्रशासनिक सुधार, और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु राज्य शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करना था।
बैठक में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें विकास कुमार सोनी,अभियंता आरईएस,बसना, सरपंच बड़ेटेमरी मनबोध चौहान,सेवानिवृत्त टीआई कैलाश चंद्र प्रधान,संकुल नोडल प्राचार्य शरद प्रधान,संकुल के 15 विद्यालयों के प्रधान पाठक, SMC/SMDC के अध्यक्ष एवं सदस्य, पालक गण, संकुल समन्वयक वारिश कुमार और व्याख्याता पुरुषोत्तम साहू,कौशिक सामल शामिल थे।
बैठक की मुख्य बिंदु -
बैठक की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें राज्य शासन द्वारा निर्धारित समस्त बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। इन बिंदुओं में मुख्यतः बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में एक उचित वातावरण तैयार करने, पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर निगरानी रखने, शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाने, और छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
1. *मेरा कोना:* बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में एक निश्चित और शांतिपूर्ण स्थान तैयार करना।
2. *छात्र दिनचर्या* पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर नियमित रूप से ध्यान देना।
3. *बच्चे ने आज क्या सिखा:* विद्यालय में छात्रों के प्रश्नों और समस्याओं का समाधान करना।
4. *बच्चा बोलेगा बेझिझक:* बच्चो को माहोल देना आगे बढ़ने के लिए
5. *परीक्षा पर चर्चा* छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।
6. *पुस्तक की उपलब्धता:* छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराना।
7. *बस्ता रहित शनिवार :* गतिविधि खेल तीज त्योहार पर चर्चा
8. *स्वास्थ्य परीक्षण:* छात्रों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना।
9. *जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र:* सभी आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाना।
10. *न्योता भोज:* विशेष उपलक्ष्य पर भोजन का आयोजन
11. *प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी:* छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी देना।
12. *डिजिटल लाइब्रेरी:* छात्रों को डिजिटल संसाधनों का उपयोग सिखाना।
13. समस्त उपस्थित पालकों को दीक्षा एप की जानकारी देते हुए मोबाइल में एप डाउनलोड करना।
मेगा बैठक के अंत में संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नोडल प्राचार्य शरद प्रधान ने पालकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। श्री कैलाश चंद्र प्रधान जी द्वारा विद्यालयों के मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान आकृष्ट कराया गया तथा अन्य पालकों ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए।
व्याख्याता पुरुषोत्तम साहू ने पालक - शिक्षक बैठक के लाभ को बताते हुए दसवीं में प्रथम आए छात्र की जानकारी साझा करते हुए,छात्र के पालक को सभा के सामने बुलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही "एक पेड़ मां के नाम"थीम पर शाला परिसर में 10 फलदार पौधे रोपण किया गया। मेगा बैठक के अंत में व्याख्याता कौशिक सामल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया। यह बैठक विद्यालय और संकुल के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। ये समस्त जानकारी संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने दी।