घर के सामने से 3 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में... - CG Sandesh

घर के सामने से 3 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिले कटा हुआ सिर

धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में घर के सामने खेलते हुए गायब तीन साल के बच्चे का कटा सिर जंगल में मिला है. वन विभाग और ग्रामीण बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश कर रहे. कल से ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण लापता बच्चे की तलाश कर रहे थे, घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर लापता 3 साल के मासूम ऋतिक मरकाम का सिर मिला है. वही पास एक पायल मिली है, जिसे बच्चे ने अपने पैर में पहना था.

 



घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए, जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की शंका जताई गई. इसकी सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को ढूंढने में लगी थी. आज बच्चे का कटा हुआ सिर जंगल में मिला है. बच्चे के बाकी अंशों की तलाश अभी भी जारी है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें