Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मा... - CG Sandesh

Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी हत्या... पढ़िए पूरी खबर

 कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक शराबी बेटे ने चंद पैसों की लालच में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में रात को करीब 10 से 11 बजे के आरोपी सोभीराम मरकाम शराब के नशे में धुत अपनी मां उपासिन बाई मरकाम और पिता जेठूराम मरकाम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने कहा कि, तुम लोगों को जब भी पैसा मांगता हूं तो नही देते हो। आज तुम दोनों को जान से मार दूंगा। कहते हुए आवेश में आकर उसने घर में रखे डण्डे से पिता के सिर बांये कान और अपनी मां के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।

यह आरोपी के पिता ने डर के कारण वहां से भाग निकला और थाना केशकाल पहुंचकर घट्न की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभीराम को जंगल से गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें