महिला से KYC अपडेट का झांसा देकर चार लाख की धोखाधड़ी… - CG Sandesh

महिला से KYC अपडेट का झांसा देकर चार लाख की धोखाधड़ी…

 अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली।

मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई।


कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।


केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें