भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप - CG Sandesh

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप

 जगदलपुर : बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व , जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है।


 हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई।स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें