पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को उतारा मौ... - CG Sandesh

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, भयभीत होकर एक महिला ने लगाई फांसी

सुकमा जिले में नक्सलियों के खौफ से घबराई हुई एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नक्सलियों ने गांव के 18 लोगों पर पुलिस मुख्य विधि करने का आरोप लगाया था साथ ही इन्हें मौत की सजा देने का ऐलान किया था। इस लिस्ट में उसे महिला का भी नाम था जिससे वह काफी डरी हुई थी। मामला जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के नागा राम का है।



जानकारी के मुताबिक नागाराम गांव में नक्सलियों ने 18 लोगों पर पुलिस मोखेरी का आरोप लगाया था। साथ ही इनकी एक लिस्ट जारी करते हुए इन्हें सजा देने की बात कही थी। नक्सलियों ने इस मामले पर बीते शुक्रवार उप सरपंच हेमला सुकलाल की गला रेत कर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने आधी रात उप सरपंच को उसकी घर से उठकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जिससे एक गांव में दहशत का माहौल था।

नक्सलियों के इसी हत्याकांड से भयभीत होकर पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों का का कहना है कि नक्सलियों द्वारा जारी लिस्ट में इन दोनों का नाम था। इसकी जिम्मेदारी केरल पाल कमेटी ने पर्चे फेंक कर ली थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें