सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाला देश का पहला राज्... - CG Sandesh

सभी को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड

कल देहरादून में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया और लाभार्थियों को योजना के स्वर्ण कार्ड दिये. इस योजना के अंतर्गत राज्य में प्रत्येक परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल सकेगी. इससे 23 लाख परिवारों को लाभ होगा और एक हजार 350 बीमारियों को इसके दायरे में लाया गया है.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निजी अस्पतालों के साथ सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किये और राज्य में बच्चों और बूढ़ों के लिए निशुल्क ओ.पी.डी. सुविधा की घोषणा की.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें