सुकमा : नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी बम की चपेट में आई म... - CG Sandesh

सुकमा : नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी बम की चपेट में आई महिला की मौत, इलाके में हड़कंप

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम (IED Blast) के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है.



जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी. महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी. इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें