JOB NEWS: सुनहरा मौका : सेल्स एक्ज्यूकेटिव सहित कुल 31 पदों ... - CG Sandesh

JOB NEWS: सुनहरा मौका : सेल्स एक्ज्यूकेटिव सहित कुल 31 पदों पर होगी भर्ती...प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन आज

जगदलपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में आज 13 अगस्त 2024 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

 


इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजक द्वारा सेल्स एक्ज्यूकेटिव, ड्रायव्हिंग इंस्ट्रक्टर, ड्रायव्हर, मैकेनिक, एकाउंटेंट एवं वेल्डर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 31 पदों हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें