ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जम... - CG Sandesh

ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमीन में गाड़कर रखे के 38 लाख कैश बरामद, बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक भी मिले

धमतरी। छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार धमतरी से सटे गरियाबंद और ओडिशा बॉर्डर के पास शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 80 राउंड गोलीबारी हुई है।



जानकारी के अनुसार पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की, जिसमें 38 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इस रकम में से 10 लाख रुपये पुराने 2000 के नोट थे, जिन्हें जमीन के नीचे दफनाकर रखा गया था।

सर्चिंग में बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक, कारतूस बरामद
सर्चिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), डेटोनेटर और बारूद भी बरामद किया। यह बरामदगी नक्सलियों की बड़ी योजना को विफल करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। धमतरी और गरियाबंद की संयुक्त डीआरजी टीम ने इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्त की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें