बसना : चोरी करने की नियत से घर में घुसा; पीछा करते गए युवक क... - CG Sandesh

बसना : चोरी करने की नियत से घर में घुसा; पीछा करते गए युवक को छत से धकेला

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडीह में चोरी करने कि नियत से घर में घुसे युवक को दौड़ाने पर वह छत में चढ़ गया और पीछा करने वाले युवक के साथ मारपीट कर छत से धकेल दिया, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बेलडीह निवासी चम्मूलाल चौहान ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को रात करीबन 11  बजे एक व्यक्ति के घर अंदर घुसने की आवाज आई. उसी समय चम्मूलाल के दोनों बेटे तरूण चौहान और अरूण चौहान अपने कमरे में मोबाईल खेलते हुये जगे थे. किसी के घर अंदर घुसने की आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकल कर देखे तो गांव का योगेश सिदार चोरी करने की नियत से घर अंदर परछी में था. 

तभी आरोपी योगेश, चम्मूलाल के दोनों बेटों को देखकर दौडते हुये सीढी से छत ऊपर चढ गया. उसके पीछे-पीछे तरूण चौहान और अरूण चौहान छत के ऊपर गये और योगेश सिदार को पकड लिये. उसके बाद चम्मूलाल का बड़ा लडका तरूण चौहान छत से घर वालों को बुलाने गया तो योगेश सिदार ने अरूण चौहान के साथ मारपीट कर धक्का देते छत से धकेल दिया जिससे वह नीचे जमीन पर गिर गया, उसे चोटे आई है. योगेश सिदार घर के बगल में लगे बांस के पेड के सहारे छत से नीचे उतर कर भाग गया.

पुलिस ने मामले कि शिकायत के बाद आरोपी योगेश सिदार के खिलाफ 115(2)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें