ग्रामीणों में दहशत : महासमुंद से फिर राजिम पहुंचा एक दंतैल ह... - CG Sandesh

ग्रामीणों में दहशत : महासमुंद से फिर राजिम पहुंचा एक दंतैल हाथी

राजिम। महासमुंद जिले से एक बार फिर एक दंतैल हाथी राजिम पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। कल महासमुंद के केशवा गांव में इसी हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला था, जिसके बाद से यह हाथी लगातार अपने रास्ते पर तबाही मचाता हुआ आगे बढ़ रहा है।



फिंगेश्वर-छुरा मार्ग को क्रॉस करते हुए यह दंतैल हाथी अब सिलियारी बाहरा क्षेत्र में पहुंच चुका है। इसके कारण 20 से अधिक गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हाथी के इस आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें