बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची पुलिस, ... - CG Sandesh

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची पुलिस, ,बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

दुर्ग। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 निवास पर पहुंची है. इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक विधायक के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में एकजुट हुए हैं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे.

 



विधायक देवेंद्र यादव के घर के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं. वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं. बता दें कि शुक्रवार 16 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिला था. विधायक ने नोटिस की तामीली नहीं की थी. आज घर पर पूछताछ करने बलौदाबाजार पुलिस पहुंची है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें