बसना : मीना बाजार घुमने गए युवक की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : मीना बाजार घुमने गए युवक की मोटर सायकल चोरी

बसना थानान्तर्गत भंवरपुर में लगे मीना बाजार घुमने गए युवक की मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है.

ग्राम ठुठापाली निवासी नैन कुमार भोई ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को रात करीब 10 बजे वह भंवरपुर गढ़ मैदान में लगे मीना बाजार घुमने व देखने अपने दोस्तों के साथ गया था. मीना बाजार घूम कर रात करीब 11 बजे बाहर निकला तो देखा की उसकी मोटर सायकल HF डिलक्स जहां खड़ी किया था. उस जगह नहीं था. आसपास तलाश किया लेकिन नहीं मिली. कोई अज्ञात मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है.

नैन कुमार भोई ने मोटर सायकल क्र. CG06 GP 7449 को करीब 05 वर्ष पूर्व 65,000 में किरण आटो झग्रेनडीह से खरीदा था.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें