बसना : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को पुलिस अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था.

ग्राम भंवरपुर से जाते समय पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला संवरा पारा भंवरपुर में अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है एवं ग्राहक तलाश रही है. सूचना के बाद पुलिस ग्राम भंवरपुर संवारापारा आरोपीया यशोदा भोई पति निर्मल भोई उम्र 42 साल निवासी संवारा पारा भंवरपुर के घर के पास पहुंची, जहाँ वह अवैध शराब बिक्री करते मिली.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक बाल्टी नीले रंग की में रखे प्लास्टिक झिल्ली में बंधे लगभग 05 लीटर एवं 200-200 ML वाली झिल्ली में बंधे कुल 10 पाऊच हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कुल जुमला 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को बरामद कर जप्त किया. आरोपीया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें