जगदलपुर में डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत,गांव में पसरा... - CG Sandesh

जगदलपुर में डबरी में डूबने से दो बच्चों की मौत,गांव में पसरा मातम

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलावंद में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दो मासूम बच्चों की डबरी (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक बच्चों की पहचान तीन वर्षीय ईश्वरी और चार वर्षीय विकास के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के निवासी थे और साथ-साथ खेलते थे।



जहां ईश्वरी अपनी मां रायमती के साथ हैंडपंप में पानी भरने गई थी, इस दौरान विकास भी उनके साथ था। रायमती जब पानी भरने में व्यस्त थी, उसी दौरान दोनों बच्चे वहां से खेलते-खेलते निकल गए।

काफी देर तक बच्चों का कोई पता नहीं चला, जिससे परिजन और गांववाले चिंतित हो गए। अंततः शाम करीब सात बजे दोनों बच्चों के शव हैंडपंप से लगभग 500 मीटर दूर स्थित डबरी में पाए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ माह में बस्तर और बीजापुर जिलों में पानी में डूबने से अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है। सभी मृतक बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें