दिल दहला देने वाली घटना, महिला की जिंदा जलकर मौत, खाट में सो... - CG Sandesh

दिल दहला देने वाली घटना, महिला की जिंदा जलकर मौत, खाट में सोने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस...

 बलरामपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।


बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराह ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी। आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख तब दरवाजा तोड़ा,धर के अंदर घुसे। जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी।

फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें