भिलाई में SSB के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली... - CG Sandesh

भिलाई में SSB के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

दुर्ग। भिलाई में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने सिर पर गोली मारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.


मिली जानकारी के अनुसार, SSB की 28वीं बटालियन में पदस्थ 32 वर्षीय जवान मनोज कुमार, जो हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम सीमा का निवासी था. वर्तमान में अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी के लिए SSB के क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई के रिसाली स्थित ट्रांजिट कैंप में तैनात था. मंगलवार की रात मनोज कुमार की ड्यूटी मुख्य गेट पर गार्ड के रूप में लगाई गई थी. इसी दौरान रात करीब 9 बजे, उसने अपनी इंसास राइफल से अपने सिर पर गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जवान को तुरंत इलाज के लिए स्पर्श हॉस्पिटल सुपेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जवान के शव को पोस्टमारटर्म के लिए रायपुर के एम्स ले जाया गया है. घटना की सूचना परिजनों को दी गई है, वहीं जवान के आत्महत्या के कारण स्पष्ठ नहीं हों पाया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें