CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा ... - CG Sandesh

CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें