बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जाडामुडा में बाड़ी में बिक्री के लिए अवैध शराब रखने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को मुखबिर कि सुचना पर पुलिस ग्राम जाडामुडा पहुंची, जहाँ गणेश बरिहा पिता गौतम बरिहा उम्र 38 साल निवासी जाडामुडा के घर की बाड़ी की तलाशी ली गई. पुलिस ने बाडी के किनारे में रखे एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी साढे 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 900 रूपये बरामद किया. 

मौके पर शराब को सीलबंद किया गया. आरोपी गणेश बरिहा के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने से आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें