बसना : बस स्टैंड के पास दो युवकों पर धारदार वस्तु से हमला, 4... - CG Sandesh

बसना : बस स्टैंड के पास दो युवकों पर धारदार वस्तु से हमला, 4 के खिलाफ केस दर्ज

बसना के बस स्टैंड के पास दो युवकों पर धारदार वस्तु से हमले की खबर सामने आई है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त को शाम करीब 06:30 बजे ग्राम बड़ेटेमरी निवासी लोमेश साव अपने दोस्त महेन्द्र सिंह जगत, लव कुमार जगत, विक्रम जगत के साथ काम से बसना गया था. वे बस स्टैण्ड के पास खडे थे. इसी दौरान अरेकेल निवासी अमन सिदार तथा बसना निवासी आकाश साव, मनीष सोनवानी, दिदार सिंह आये और पुरानी रंजीश की बात को लेकर चारों एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर ज्यादा होशियार बनते हो कहते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे और महेन्द्र के साथ मारपीट करने लगे. 

लोमेश बीच-बचाव करने लगा तो अमन अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से लोमेश के बांये हाथ के बांह में मार दिया तथा महेन्द्र के पीठ में दिदार सिंह धारदार वस्तु से मारा. जिससे दोनों घायल हो गए. वहीं उपस्थित लव कुमार और विक्रम जगत ने बीच बचाव किया. उसके बाद आरोपी वहां से भाग गये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अमन सिदार, आकाश साव, मनीष सोनवानी और दिदार सिंह के खिलाफ 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें