बसना : खाना बनाने से मना करने पर पत्नी के साथ की मारपीट - CG Sandesh

बसना : खाना बनाने से मना करने पर पत्नी के साथ की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा में खाना बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम जेवरा निवासी सेतबाई बरिहा ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को दोपहर करीबन 1 बजे उसके पति अमर बरिहा खेत से आया व खाना बनाने के लिये बोला. उस समय सेतबाई का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उसने खाना बनाने में असमर्थता जताई. इसी बात को लेकर अमर बरिहा ने सेतबाई को अश्लील गाली गलौज कर घर के आंगन में रखे लोहे के धारदार टंगिया से मारा, बीच बचाव करने से सेतबाई के दाहिने हाथ में चोट आई है. उसके बाद अमर बरिहा ने टंगिया के पीछे भाग से पीठ पर मार दिया, जिससे सेतबाई के पीठ में चोट आई है.

घटना के संबंध में सेतबाई ने अपने पिता परमानंद बरिहा, बड़े पिताजी वृन्दावन बरिहा, ग्राम कोटवार व गांव वालों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करायी गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अमर बरिहा के खिलाफ 118(1)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें