बसना : गाली गलौज और मारपीट के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : गाली गलौज और मारपीट के मामले में केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर में गाली गलौज और मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम गढफुलझर निवासी उमेश मिरी ने पुलिस को बताया कि 03 सितम्बर 2024 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी समीर मिरी और जसवंत चौहान के साथ मोटर सायकल को बनवाने के लिये महावीर कपड़ा दुकान के सामने ऑटो रिपेयरिंग सेंटर बसना गया था. उसी समय बसना का राजू यादव वाहन छोटा हाथी में आया और अश्लील गाली गलौज करने लगा.

उमेश मिरी के द्वारा मना करने पर राजू यादव तथा वहीं पास में खडा उसका साथी धनराज गोस्वामी दोनों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा राजू यादव ने हाथ में पहने कड़े से उमेश मिरी के सिर में, चेहरे में, पैर में मारा है, जिससे उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी राजू यादव , धनराज गोस्वामी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें