बसना : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपाली के पास सड़क हादसे में
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 4 सितम्बर 2024 को आरोपी के खिलाफ
केस दर्ज कर लिया है.
मर्ग जांच में पाया गया की सिद्धांत पटेल पिता तरणी पटेल उम्र 20 साल निवासी बड़ेकुंजारी थाना जगदलपुर जिला बरगढं(उडिसा) 20 जून 2024 को रात्रि करीबन 9 बजे अपने जीजा नीलम पटेल के साथ बसना से बड़ेकुंजारी उडीसा की ओर अपने मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्र. OD17S5190 में आ रहा था. ग्राम ठाकुरपाली के पास पहुंचे थे. तभी पदमपुर की तरफ से आ रही कार क्र. CG06GS0141 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया व सिद्वांत पटेल के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे दोनों वहीँ गिर गये व दोनों को गंभीर चोट आई. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
सिद्धांत पटेल की ईलाज के दौरान मौत हो गयी. वाहन कार क्र0 CG06GS0141 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.