बसना : मारपीट के मामले में दो पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार से दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
ग्राम बेल्डीहपठार निवासी परशुराम बंजारे ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल एवं जीजा गांव बेल्डीहपठार है. परशुराम करीब 15 दिन से अपने जीजा राजकुमार मिरी के घर में परिवार सहित रह रहा है. 03 सितम्बर 2024 को रात में परशुराम अपने बड़े ससुर भगदन कोसरिया के घर के बाहर परछी में बैठा था. उसी समय उसके बड़े ससुर का लड़का जग्गे सिंह कोसरिया जिसका दिमागी हालत ठीक नहीं है आया और परशुराम को तम्बाकु मांगा. परशुराम ने नहीं खाता हू मेरे पास नहीं है कहा.उसी समय जय कुमार मिरी आया और क्यों तम्बाकु नहीं दे रहा है कहते हुए जय कुमार मिरी हाथ मुक्का से मारपीट किया और चला गया.
इसी बात को लेकर 04 सितम्बर 2024 को शाम को गांव में मीटिंग रखा गया था. मीटिंग में जय कुमार मिरी को बुलाये तो नहीं आया. मीटिंग के बाद शाम करीब 6 बजे परशुराम अपने जीजा राजकुमार मिरी के घर के सामने पहुंचा उसी समय जय कुमार आया और अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मार दुंगा अपने पास रखे बांस के डण्डा से मारपीट करने लगा. जिससे उसे चोटे आई है.
वहीं, जयकुमार मिरी ने पुलिस को बताया कि 03 अप्रैल 2024 को परशुराम बंजारे के साथ झगडा विवाद हो गया था, जिसका समझौता कराने के लिए 4 सितम्बर को मीटिंग रखे थे. जयकुमार मीटिंग में नहीं गया था. इसी बात पर से रात करीबन 8 बजे खेत से आ रहा था तो सातीकराम के घर के सामने पहुंचा था तभी लाल कुमार मिरी, राजकुमार मिरी जयकुमार को देखकर मीटिंग में नहीं आया है इसको चोरी के केस में फसाएंगे बोल रहे थे. तब जयकुमार द्वारा मुझे क्यों चोरी के केश में फंसाओगे कहने पर लाल कुमार व राजकुमार दोनों एक राय होकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे.
तब तक लालकुमार की पत्नि कुसमोति मिरी भी आ गयी और तीनों जान से मार देंगे कहते हुए डण्डा से राजकुमार व लाल कुमार मारपीट करने लगे. जयकुमार चिल्लाया तो आवाज सुनकर उसकी पत्नि सोनमति आयी तो सोनमति को देखकर कुसमोति ने गाली गुप्तार करते हुए डण्डा से मारपीट की. मारपीट करने से जयकुमार के बांए हाथ की कलाई के उपर, दाहिने पैर के जांघ में एवं सोनमति के बांए हाथ की कोहनी में चोंट आयी है और उसका चूड़ी टुट गया. उसके बाद आरोपी वहां से चले गये. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
मामले में आरोपी जय कुमार मिरी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत तथा लाल कुमार मिरी, राज कुमार मिरी एवं कुसमोति मिरी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.