बसना : छात्रोंं को पानी में डूबने और नाव दुर्घटना से बचाव के बारे में बताया गया
सितंबर माह के प्रथम शनिवार को बसना विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत, विषय - नाव दुर्घटना और पानी में डूबने से बचाव के उपाय के संदर्भ में प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा बच्चो को विस्तार से बताया गया। सभी बच्चो ने जानकारी ध्यान से सुना और बचाव के उपाय का बच्चो द्वारा गफ्फार खान प्रधान पाठक के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका प्रीतम पटेल और तंजू साव का विशेष सहयोग रहा।
सुरक्षित शनिवार के इस कार्यक्रम के लिए बसना विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हेे, लोकेश्वर कंवर, विकास खंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, संकुल समन्वयक बड़ेटेमरी वारिश कुमार और शाला प्रबंधन समिति छोटेटेमरी के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।