बसना : शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में वृक्षारोपण और न्यौता भोज का आयोजन
बसना विकासखंड के संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में प्रधान पाठक वारिश कुमार के मार्गदर्शन और सहा.शिक्षक श्रीमती नीलम कुमार, मथामणि साहू तथा शाला प्रबंधन समिति सदस्यों,पालकों के सहयोग से "एक पेड़ मां के नाम" थीम के तहत फलदार और छायादार पौधे गुलमोहर,नीम,सोनारी जामुन,कटहल, कदम,अशोक,अमरूद तथा किचन गार्डन में मुनगा, कुंदरू,हरी मिर्च,कोचई, जिमीकांदा का रोपण किया गया।
साथ ही कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र आदित्य साव के जन्मदिवस पर उनके माता -पिता द्वारा समस्त छात्रों को मिक्चर,चॉकलेट और बिस्किट वितरण कर न्यौता भोज कराया गया। शाला परिवार की ओर से छात्र को जन्मदिवस की बधाई तथा माता पिता को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए,सभी पालकों को ऐसे कार्यक्रम करने हेतु प्रेरित किया गया,जिससे मध्यान्ह भोजन के साथ ही साथ अतिरिक्त पोषण प्राप्त हो सके।