बसना : कोहिनूर का मेडिकल कॉलेज राजनान्दगाँव मे चयन
पीएमश्री सेजेस बसना के वरिष्ठ व्याख्याता नंदकुमार ध्रुव के सुपुत्री कोहिनूर ध्रुव ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. उनका चयन मेडिकल कॉलेज राजनान्दगाँव में हुआ है. कोहिनूर ने अपनी प्रतिभा और हुनर से बसना क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कोहिनूर ध्रुव प्रारंभ से ही मेधावी एव प्रतिभावान छात्रा रही है। कोहिनूर ने अपने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की. उनकी इस सफलता से कोहिनूर के पिता नंदकुमार ध्रुव माता युगेश्वरी ध्रुव गर्व महसूस कर रहे हैं. वे जामपाली पिथौरा के निवासी है. कोहिनूर ध्रुव बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थी.
वह आज सच साबित होने से खुशी का ठिकाना नही रहा । कोहिनूर ध्रुव का मेडिकल कालेज राजनांदगांव मे चयन होने पर जनप्रतिनिधी, पत्रकार, और परिवार के लोग बधाई देकर हर्ष व्यक्त कर रहे है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें