बसना : गांजे की तस्करी करते एक नाबालिग सहित 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
1 लाख
47
हजार रुपए का गांजा जप्त
सायबर सेल एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
बसना पुलिस ने गांजे की तस्करी करते एक नाबालिग सहित 2 अंतर्राज्यीय
तस्कर
को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितम्बर 2024 को पुलिस की टीम के द्वारा परसकोल चौक बसना के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान ओडिशा के रास्ते गढ़फुलझर की तरफ से एक मोटर सायकल साइन sp क्रमांक MP 04 PQ 1084 आ रही थी जिसे घेराबंदी कर रोका गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे।
पुलीस टीम के द्वारा दोनो व्यक्ति से नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) राजू पटेल पिता कुंजीलाल पटेल उम्र 34 वर्ष साकिन पिपरहटा थाना कुटला जिला कटनी (म0प्र0) एवं (02) विधि से संघर्षरत बालक का निवासी होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व बोरी में क्या रखना पूछे जाने पर बोरी में गांजा होना बताया।
जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। एक प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे तौल करने पर 9.850 किलो ग्राम गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 09.850 किलो ग्राम बोरी सहित कीमती 1,47,000 रूपये, मोटर सायकल कीमती 50,000 रूपये , 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10000 रूपये तथा नगदी रकम 500 रूपये जुमला किमती 2,07,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्यप्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(B) NDPS के तहत थाना बसना में कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।