बसना : मेहमान बनकर गए व्यक्ति के साथ मारपीट - CG Sandesh

बसना : मेहमान बनकर गए व्यक्ति के साथ मारपीट

अपने रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर गए व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत बसना थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम राजपुर निवासी जीवन चौहान ने पुलिस को बताया कि 15 सितम्बर को वह अपने रिश्तेदार चम्मूलाल चौहान के घर मेहमान गया था, जहां से रात्रि करीबन 09:30 बजे अपने पुराने परिचित नरसिंग गोंड के घर मिलने गया था. 

रात्रि करीबन 10:15 बजे वह वापस अपने रिश्तेदार चम्मूलाल चौहान के घर आ रहा था. तभी गांव के तालाब के पास ग्राम बेल्डीह का नरेश चौहान आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लिल गाली गलौच कर अपने हाथ मंश रखे लकडी के डंडा से अचानक जीवन के सिर में मार दिया व वहां से भाग गया. मारपीट से जीवन के सिर में चोटे आयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नरेश चौहान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें