बसना : पंचायत भवन में नशे की हालत में आकर कोटवार ने सरपंच से... - CG Sandesh

बसना : पंचायत भवन में नशे की हालत में आकर कोटवार ने सरपंच से की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में पंचायत भवन में नशे की हालत में आकर कोटवार ने सरपंच से मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

सहदेव चौहान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में कार्ड का वितरण किया जा रहा था. ग्राम केरामुडा के गोपाल चौहान पिता नकुल चौहान कोटवार ने 11 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 02:30 बजे पंचायत भवन कुदारीबाहरा में नशे की हालत में आकर कार्ड देना है कि नहीं कहकर गाली गलौज किया तथा सरपंच सहदेव चौहान को मारपीट किया, जिससे सरपंच का शर्ट फट गया व बाएं जबड़े में सूजन आ गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोपाल चौहान के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें