महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सदस्यता अभियान को ... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सदस्यता अभियान को लेकर ली बैठक

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पहले महासमुंद ग्रामीण मंडल के सदस्यों की बैठक निवास में ली। उसके पश्चात तुमगांव-सिरपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बैठक में शामिल हुए।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा लगातार भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। 

इसी तारतम्य में बुधवार को अपने निवास स्थान में महासमुंद ग्रामीण मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के संबंध में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री लक्ष्मीकांत तिवारी और नामदेव साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थें।

इसके पश्चात वे तुमगांव-सिरपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, विकास चंद्राकर, ललित निषाद, डिगेश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थें।


अन्य सम्बंधित खबरें