बसना : आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बसना : आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की मोटर सायकल चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे पटनी आरकेस्ट्रा देखने गए युवक की मोटर सायकल महालक्ष्मी मंडली के पास से चोरी हो गई. पतासाजी के बाद भी नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम बंसुला निवासी सतीश साव ने पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर को रात करीबन 11 बजे वह अपनी मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्र. CG06 GL6439 में ग्राम छोटे पटनी आरकेस्ट्रा देखन गया था. 

मोटर सायकल को महालक्ष्मी मंडली के पास रख कर आरकेस्ट्रा देखने गया बाद रात्रि करीबन 2 बजे वापस अपने मोटर सायकल के पास आया और बाथरूम जाने के लिए ग्राम बडे डाभा रोड तालाब के पास गया और पुन: वापस आकर अपनी मोटर सायकल को महालक्ष्मी मंडली के पास खड़ी कर लॉक करके फिर से आरकेस्ट्रा देखने चला गया.

सतीश सुबह करीबन 4 बजे वापस घर जाने के लिए अपनी मोटर सायकल के पास वापस आया तो देखा उसका मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेण्डर क्र. CG06GL 6439 कीमती करीबन 20,000 रूपये अपनी जगह पर नहीं था. आसपास खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

02 अक्टूबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें