बसना : छात्रावास के पास बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

बसना : छात्रावास के पास बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उडेला बालक छात्रावास के पास बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

ग्राम बडेसाजापाली निवासी देवसिंह सिदार ने पुलिस को बताया कि वह सहायक शिक्षक के पद पर कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में पदस्थ है. 02 अक्टूबर 2024 को शाम 05 बजे देवसिंह के भैया अंतुसिंह सिदार मोटरसायकल क्र. CG06 K 9756 से अपनी पुत्री कु0 आरती सिदार जो जयश्री कपड़ा दुकान भंवरपुर में काम करती है को लेने के लिये जा रहे थे. 

इसी दौरान ग्राम उडेला बालक छात्रावास के पास शाम करीबन 07:30 बजे अपने मोटर सायकल को स्वंय तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाने से अनियंत्रित होकर बाइक सहित जमीन पर गिर गए, जिससे अंतुसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, उसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मोटर सायकल CG06 K 9756 के चालक मृतक अंतुसिंह सिदार के खिलाफ 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें