महासमुंद : करणीकृपा कारखाना के अधिभोगी के विरुद्ध आपराधिक प्... - CG Sandesh

महासमुंद : करणीकृपा कारखाना के अधिभोगी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दायर.

कारखाना करणीकृपा पॉवर प्रा. लि. खैरझिटी, महासमुंद में 8 सितम्बर 2024 को घटित दुर्घटना में कारखाना अधिनियम 1948 के जो उलंघन पाए गए थे. उस संबंध में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ एवम सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा कारखाना के अधिभोगी सुमित ठाकुर के विरुद्ध माननीय श्रम न्यायालय महासमुंद में आज 03 अक्टूबर 2024 को आपराधिक प्रकरण दायर किया है ।

आपको बता दें कि 08 सितम्बर 2024 को करणीकृपा कारखाना में दुर्घटना घटित होने से 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुये थे जिसमे दो श्रमिकों की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई. इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दुर्घटना क्षेत्र को सील कर दिया था.


अन्य सम्बंधित खबरें