बसना : 6 वर्षीय बच्चा सड़क हादसे में घायल - CG Sandesh

बसना : 6 वर्षीय बच्चा सड़क हादसे में घायल

बसना नगर के शिव मंदिर के सामने पदमपुर रोड़ पर बाइक की ठोकर से 6 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. बच्चा अपनी दादी के साथ शिव मंदिर जा रहा था, इसी दौरान बाइक ने उसे चपेट में ले लिया.

कबीर नगर बसना निवासी विजय दास ने पुलिस को बताया की 03 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे के आसपास उसकी मां जावा बाई के साथ विजय का पुत्र उपेन्द्र दास उम्र 06 साल शिव मंदिर पदमपुर रोड बसना जा रहे थे. 

शिव मंदिर के पास पहुचे थे तभी जगदीशपुर रोड कि ओर से आ रही मोटर सायकल प्लेटिना लाल रंग क्रमांक CG 06 GU 8163 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उपेन्द्र दास को सामने से ठोकर मार दी. हादसे में उपेन्द्र के दोनों पैर, दोनों हाथ एवं चेहरा में चोट लगी है, जिसका ईलाज सरकारी अस्प्ताल बसना में भर्ती करवाकर कराया जा रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें