महासमुंद : उधार लिए पैसे को मांगने पर बार-बार पैसा मांगकर पर... - CG Sandesh

महासमुंद : उधार लिए पैसे को मांगने पर बार-बार पैसा मांगकर परेशान करता है कहकर की मारपीट

उधार लिए पैसे को मांगने पर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के मामले में महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नं 11 बजरंग चौंक नयापारा निवासी दुर्गेश गुप्ता ने पुलिस को बताया की करीबन 03 माह पूर्व मनीराम निर्मलकर 20,000/- रूपये कोई काम धंधा करूंगा बोलकर दुर्गेश से उधार लिया था. पैसा वापस मांगने पर आज कल दूंगा कहकर आनाकानी करता था. 5 अक्टूबर को शाम करीब 07.00 बजे मनीराम निर्मलकर ने दुर्गेश को उधारी का पैसा वापस करूंगा कहकर अपने घर दलदली रोड महासमुंद बुलाया था. 

दुर्गेश उसके घर गया पैसा मांगा तो मनीराम नशे की हालत में था और अश्लील गाली गलौज करते हुये बार-बार पैसा मांगकर परेशान करता है कहकर लकड़ी के डण्डा से सिर में मारकर चोंट पहूंचाया और पैसा मांगने आयेगा तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनीराम निर्मलकर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें