महासमुंद : 25 लाख से ज्यादा के गांजे की तस्करी करते अंतर्राज... - CG Sandesh

महासमुंद : 25 लाख से ज्यादा के गांजे की तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बागबहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक में भर कर ले जा रहे 170 किलो गांजा सहित अंतर्राज्यीय राजस्थान का गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की कीमत 25 लाख 58 हजार 4 सौ रुपए आंकी गई है।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज बागबहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोमाखान थाना क्षेत्र से एक ट्रक आर जे 52 जी ए 6933 खड़ी है, जिसमें पुराने ट्रांसफार्मर के साथ 6 बोरियों में गांजा है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से गिरिराज रेगर पिता भैरू राम रेगर 27 साल बिहाझर जयपुर राजस्थान निवासी के कब्जे से गांजा बरामद किया और पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस 20 (ख) की करवाई कर मामले को विवेचना में लिया हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें