महासमुन्द : आवास मित्र के चयन हेतु दावा आपत्ति 14 अक्टूबर तक कर सकते है प्रस्तुत
महासमुन्द : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर अभ्यर्थियों से 14 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक ने बताया कि दावा आपत्ति जिला पंचायत महासमुंद में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त सूची का जिले के वेबसाईट ूूण्उींंंउनदकण्हवअण्पद पर अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें