बसना : अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम सलखंड से कुरमाडीह जाने वाली जंगल रास्ता पर अवैध शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को पुलिस मुखबीर के बताये स्थान ग्राम सलखंड से कुरमाडीह जाने वाली जंगल रास्ता बिजरा पेड के पास पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी श्याम कुमार चौहान पिता दयाराम बौहान उम्र 48 साल निवासी बुटीपाली को पकड़ा.

श्याम कुमार चौहान के कब्जे से एक सफेद कलर थैला के अंदर 05 लीटर वाली पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में भरी 03 लीटर करीबन अवैध देशी महुआ शराब जुमला 3000 एम.एल. कीमती 600 रूपये को बरामद किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया तथा मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें