महासमुंद : कार में बैठे युवक को बाहर निकालकर की मारपीट, झूठे केस फंसाने की दी धमकी
स्टेशन रोड महासमुंद में घर के सामने चार में बैठे युवक को चार युवकों ने खींचकर बाहर निकालकर मारपीट की. बचाने आए भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जाते-जाते झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.
हिमांशु चंद्राकर पिता शैलेन्द्र चंद्राकर निवासी स्टेशन रोड महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 06 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 4 बजे स्टेशन रोड स्थित अपने घर के सामने अपनी कार में बैठकर मुख्य सड़क पर पहुंचकर गाड़ी रोका था. तभी उसके पीछे खड़ी कार क्रमांक CG04 LV5006 में सवार चार व्यक्ति गाड़ी से उतरे और हिमांशु की कार के पास आकर कहने लगे की गाड़ी चलाना नहीं आता क्या.
हिमांशु ने उनसे पूछा क्या हुआ तो वे चारों व्यक्ति अश्लील गाली गलौज कर हिमांशु को खींचकर कार से बाहर निकालकर हाथ मुक्का से सिर, पीठ, हाथ व कोहनी और छाती में मारपीट करने लगे और लाल शर्ट पहने व्यक्ति जान से मार दूंगा कहकर अपने हाथ से हिमांशु का गला दबा दिया था.
आवाज सुनकर हिमांशु का बड़ा भाई हर्षित आया तो उसके साथ भी चारों व्यक्ति मारपीट कर अश्लील गाली देते हुये हाथ मुक्के से पीठ, गले व छाती में वार किये. चारों व्यक्ति नशे में थे और हिमांशु और उसके भाई को जान से मार देने की धमती दे रहे थे. चारों लड़कों की आयु लगभग 25-26 वर्ष होगी. एक लड़का लाल रंग का शर्ट पहना था और एक लड़का सफेद रंग का शर्ट पहना हुआ था.
हिमांशु ने बताया कि आसपास के व्यक्ति ने बीच बचाव नहीं किया होता तो आरोपी युवक जान से मार देते. आरोपी जाते-जाते झूठे मामले में फंसा देने की धमकी भी दिए.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आई 20 कार क्र. CG 04 LV 5006 में सवार चार व्यक्तियों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.